ट्रंप की एनएससी में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की योजना : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर कुछ राजनीतिक नियुक्तियों को हटाने और कई सरकारी कर्मचारियों को उनकी मूल एजेंसी में वापस भेजने की योजना है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वाल्ट्ज को हटाए जाने के बाद से विदेश मंत्री मार्को रुबियो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वाल्ट्स को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के रूप में नामित किया गया है।

एनएससी अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की एक शाखा है जिसका कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति संबंधी मामलों पर राष्ट्रपति को सलाह देना और सहायता प्रदान करना तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

एक अधिकारी के अनुसार, एनएससी में लगभग 395 लोग काम कर रहे हैं जिनमें लगभग 180 सहायक कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को निकाले जाने की योजना है उनमें से लगभग 90 से 95 लोग अन्य सरकारी एजेंसी से आए नीति या विषय-वस्तु विशेषज्ञ हैं और यदि वे चाहें तो उन्हें अपनी मूल एजेंसी में वापस लौटने का अवसर दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि कई राजनीतिक नियुक्तियों को भी प्रशासन में अन्यत्र पद दिए जाएंगे। ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पुष्टि की कि फेरबदल की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एंडी बेकर और नीति संबंधी मामलों के लिए राष्ट्रपति के सहायक रॉबर्ट गेब्रियल उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Britain को घर में डबल झटका, Emma Raducanu के बाद पहले ही दिन सभी 10 खिलाड़ी बाहर

England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

RBI की Financial Stability Report का खुलासा, AI Boom बन सकता है भारतीय बाजार के लिए नया संकट

West Asia में तनाव का असर, Supply Chain बचाने के लिए सरकार ने बढ़ाया Zero Duty