तेल कीमतों में गिरावट के बाद ट्रंप ने बनाई राष्ट्रीय भंडार को भरने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह तेल कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट का इस्तेमाल अमेरिका के राष्ट्रीय सामरिक भंडार को फिर से भरने के लिए करेंगे। ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी के संबंध में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अपने राष्ट्रीय पेट्रोलियम भंडार भर रहे हैं... आप जानते हैं, सामरिक भंडार।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भंडार में 7.5 करोड़ बैरल भरना चाहते हैं।’’ उन्होंने बाद में यह स्पष्ट किया कि वह यह खरीदारी तभी करेंगे, जबकि अमेरिकी संसद इसके लिए धन को मंजूरी देगी।

 इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

इसके अलावा अमेरिकी सरकार इस भंडार को किसी तीसरे पक्ष को किराए पर भी दे सकती है। जब कीमतें बढ़ेंगी, तो ये विक्रेता अतिरिक्त तेल बेच सकते हैं। अमेरिका में सोमवार को तेल कीमतें अप्रत्याशित रूप से पहली बार नकारात्मक हो गई थीं, हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा