Trump ने India के साथ किया खेल, कर डाली बड़ी बेइज्जती, हाथों में हथकड़ी के साथ भारतीयों को लेकर आज पहुंचेगा प्लेन अमृतसर

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2025

लगभग 200 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान के बुधवार दोपहर यहां श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है। पहले विमान के सुबह उतरने की उम्मीद थी. अभी तक विमान में सवार लोगों का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 205 अवैध अप्रवासियों को ले जा रहा है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार अप्रवासियों को प्राप्त करेगी और हवाई अड्डे पर काउंटर स्थापित करेगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चीन में पुनः शुरू हुए व्यापार युद्ध का कारोबारी लाभ आखिर कैसे उठाएगा भारत?

मंत्री ने कहा कि वह अमेरिका में रहने वाले पंजाबियों की चिंताओं और हितों पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने की योजना बना रहे हैं। धालीवाल ने दुनिया भर में अवसरों तक पहुंचने के लिए कौशल और शिक्षा प्राप्त करने के महत्व पर जोर देते हुए पंजाबियों से अवैध तरीकों से विदेश यात्रा न करने की भी अपील की थी। उन्होंने लोगों को विदेश यात्रा से पहले कानूनी तरीकों पर शोध करने, शिक्षा और भाषा कौशल हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह