मैं चाहता हूं कि कानूनी तरीके से लोग अमेरिका आएं: डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन में योग्यता आधारित आव्रजन की एक बार फिर जोरदार वकालत करते हुए कहा कि वैध आव्रजक अनगिनत तरीके से अमेरिका को समृद्ध बनाते हैं। उनका यह बयान उन हजारों भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए उम्मीद दिलाने वाला है जो अमेरिका की मौजूदा प्रणाली से त्रस्त हैं। भारतीय-अमेरिकी मौजूदा आव्रजन प्रणाली से सबसे ज्यादा त्रस्त हैं जिनमें से अधिकतर अत्यधिक कुशल हैं और मुख्य रूप से एच-1बी कार्य वीजा पर अमेरिका आये हैं। यह प्रणाली ग्रीन कार्ड या स्थाई कानूनन प्रवास के लिए सात प्रतिशत प्रति देश का आरक्षण लागू करती है।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में जारी प्रदर्शन पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, आजादी के लिए शुरू हुई जंग

उन्होंने कहा कि दक्षिणी मैक्सिको सीमा पर अराजकता की स्थिति सभी अमेरिकियों की सुरक्षा और वित्तीय स्थिति के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस नैतिक जिम्मेदारी में आज यहां रह रहे लाखों आव्रजकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता शामिल है जो नियमों का पालन करते हैं और हमारे कानूनों का सम्मान करते हैं। वैध आव्रजक हमारे देश को समृद्ध बनाते हैं और अनगिनत तरीके से हमारे समाज को मजबूत करते हैं। ट्रंप ने अपनी सख्त आव्रजन नीतियों को कायम रखते हुए कहा, ‘मैं चाहता हूं कि लोग हमारे देश में आएं लेकिन उन्हें कानूनन तरीके से आना होगा।’

उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने कांग्रेस को दक्षिणी सीमा पर संकट समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने दक्षिणी सीमा पर संकट को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव कांग्रेस को भेजा है। उन्होंने कहा, ‘इसमें मानवीय सहायता, अधिक कानून प्रवर्तन, हमारे बंदरगाहों पर मादक पदार्थों का पता लगाना, उन खामियों को दूर करना जहां से बाल तस्करी होती है और एक नए अवरोधक या दीवार के लिए योजनाएं शामिल हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस कमरे में मौजूद ज्यादातर लोगों ने पूर्व में दीवार के पक्ष में मतदान किया लेकिन दीवार कभी बनी ही नहीं। मैं इसे बनाऊंगा।’ 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप के पत्र पर संतोष जताया

राष्ट्रपति ने कहा कि यह स्मार्ट, स्टील का अवरोधक होगा ना कि ठोस दीवार। रिपब्लिकन और डेमोक्रट सांसदों से राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के पास सरकार को वित्त पोषण देने, देश की रक्षा करने और दक्षिणी सीमा की सुरक्षा करने के वास्ते एक विधेयक पारित करने के लिए 10 दिन का समय है। उन्होंने कहा, ‘अब दुनिया को यह दिखाने का समय है कि अमेरिका अवैध आव्रजकों, ड्रग तस्करों और मानव तस्करों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि आव्रजकों का बड़ा संगठित कारवां अमेरिका की ओर कूच कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग