By अभिनय आकाश | Dec 03, 2025
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव उबाल पर पहुंच चुका है और किसी भी क्षण यह एक पूर्ण युद्ध में बदल सकता है। दोनों राष्ट्रपति ट्रंप और मादुरो अपनी सैन्य और सुरक्षा तैयारियों को बढ़ाकर एक दूसरे को धमका रहे हैं। ट्रंप ने वाइट हाउस में शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि वेनेजुएला पर अगले कदमों पर चर्चा की जा सके। इस बैठक में युद्ध मंत्री पीट हेक सेथ, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन मौजूद थे। ट्रंप पहले ही इशारा कर चुके हैं कि वह वेनेजुएला पर पूर्ण पैमाने पर जमीनी हमला विचाराधीन है और उन्होंने वेनेजुएला के ऊपर और उसके आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद घोषित कर दिया है।
अमेरिका की सैन्य गतिविधियों के जवाब में मादूरों ने अपनी सेना को लंबे प्रतिरोध के लिए तैयार रहने और नई सैन्य अभ्यास करने का आदेश दिया है। वेनेजुएला ने अमेरिकी वायुसेना का मुकाबला करने के लिए 5000 रूसी निर्मित इगला एस मिसाइलें भी तैनात कर दी हैं।