Donald Trump का वादा: मध्यावधि चुनाव जीते तो हर अमेरिकी वयस्क को मिलेंगे 5,000 Dollar

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वादा किया कि यदि रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल कर संसद के दोनों सदनों में नियंत्रण बरकरार रखती है तो प्रत्येक अमेरिकी वयस्क को 5,000 अमेरिकी डॉलर भेजे जाएंगे। नवंबर में होने वाले चुनाव में ट्रंप की पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए इसे असाधारण कदम माना जा रहा है। इस संदिग्ध लग रहे वादे को पूरा करने पर संभवतः 1000 अरब (एक ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा और इसके लिए संसद से मंजूरी लेने की आवश्यकता होगी।

उन्होंने हमारी जबरदस्त ताकत और आर्थिक कामयाबी का हवाला देते हुए भुगतान की तुलना शेयरधारकों को कंपनी द्वारा दिए जाने वाले लाभांश से की। एक घंटे के भीतर ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस प्रस्ताव से पैर पीछे खींचने की कोशिश करते दिखे, कम से कम आंशिक रूप से। उन्होंने कहा कि यह लाभांश भुगतान अमीरों को नहीं दिया जाएगा।

वेंस ने सुझाव दिया कि इसका भुगतान अमेरिकी टैरिफ (शुल्क) राजस्व द्वारा किया जा सकता है। व्हाइट हाउस ने प्रस्ताव के संबंध में विवरण मांगने वाले संदेश का जवाब नहीं दिया। भुगतान के लिए कांग्रेस से मंजूरी की आवश्यकता होगी।

यह राशि अमेरिकी टैरिफ राजस्व से कहीं अधिक होगी। इससे पहले कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल राष्ट्रपति के टैरिफ प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। पिछले महीने राष्ट्रीय ऋण पहली बार 40 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया।

ट्रंप ने बार-बार इस बात पर अफसोस जताया है कि मौजूदा दौर में राष्ट्रपति की पार्टी लगभग हर बार मध्यावधि चुनाव में में हार जाती है। उन्होंने इस प्रवृत्ति को पलटने के लिए अपरंपरागत तरीकों की तलाश की है, जिसमें इस सप्ताह आयोजित पार्टी सम्मेलन भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda