ट्रंप ने मेल इन बैलेट के सुरक्षित होने को लेकर संदेह जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईमेल या चिट्ठी के जरिए मतदान (मेल-इन-बैलेट) के सुरक्षित होने को लेकर संदेह व्यक्त किया और वह नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण संबंधी सवाल को टालते नजर आए। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजों के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर किए गए सवाल पर ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं ईमेल के जरिए मतदान को लेकर लगातार शिकायत कर रहा हूं और यह अनर्थ है..।’’ उनसे पूछा गया था, ‘‘राष्ट्रपति जी, चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हो, भले ही जीत हो, हार हो या मुकाबला बराबरी का रहे, क्या आप चुनाव के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का आज यहां वादा करते हैं?’’ 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis: हिम्मत और संकल्प से लड़ेंगे, PM Balen Shah ने संसद में बताया Rescue Operation का पूरा प्लान

Supreme Court का निर्देश: BCI के नीतिगत फैसले Attorney General की सलाह से ही होंगे

US Navy का जंगी जहाज USS Abraham Lincoln पहुंचा Thailand, West Asia में बनाया तैनाती का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Ukraine के Drone Attacks से असुरक्षित हुआ Russian Airspace, Zelenskyy की चेतावनी