सीरिया में रूसी समर्थन मिलने पर ट्रंप ने जताई चिंता, कहा- बंद करे ये अत्याचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया के इदलिब क्षेत्र में हिंसा पर चिंता जताते हुए सीरियाई शासन के अत्याचार को रूसी समर्थन मिलने पर चिंता जताई है। ट्रम्प ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ बातचीत में ,‘‘ सीरिया के इदलिब में हिंसा पर चिंता व्यक्त की और... असद शासन के अत्याचार को रूसी समर्थन मिलना बंद होता देखने की इच्छा जताई। ’’

इसे भी पढ़ें: इवांका ट्रंप ने महिला अधिकार सुधारों पर सऊदी अरब, यूएई की सराहना की

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के बलों ने रविवार को इदलिब के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में विद्रोहियों के एक प्रमुख गढ़ में नई कामयाबी हासिल की। ट्रम्प ने शनिवार को एर्दोआन के साथ फोन पर बातचीत में फिर दोहराया कि लीबिया में विदेशी हस्तक्षेप से स्थिति और खराब होगी।

प्रमुख खबरें

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Ghaziabad Blast में पाकिस्तानी आतंकी Shahzad Bhatti के नेटवर्क की तलाश, ATS जुटी पड़ताल में

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद