ट्रंप ने ईरान पर दबाव के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने की खबर को बताया फर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उस खबर को खारिज कर दिया कि वह ईरान पर दबाव बनाने के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में सैनिकों को भेजने से इनकार नहीं किया।

ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है यह फर्जी खबर है। न्यूयार्क टाइम्स में एक खबर आयी थी कि व्हाइट हाउस ईरान की सरकार पर दबाव बढ़ाने की अपनी मुहिम के तहत 1,20,000 सैनिकों को उस क्षेत्र में भेजने पर विचार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: शी और पुतिन से जून में मिलेंगे ट्रंप, पोम्पिओ बोले- US और रूस के बीच होंगे बेहतर संबंध

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि क्या मुझे ऐसा करना चाहिये ? लेकिन अभी हमने इसके लिए योजना नहीं बनायी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम इस पर योजना नहीं बना रहे । अगर हमने ऐसा किया तो कहीं अधिक सैनिक भेजेंगे।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश