South Carolina Primary । ट्रंप ने दर्ज की जीत, निक्की हेली को हराया, अमेरिकी मीडिया ने पूर्व राष्ट्रपति के जीतने का जताया था अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

चार्ल्सटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में शनिवार को हरा दिया। साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया। पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए

ट्रंप इससे पहले आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा के प्राइमरी चुनाव भी जीत चुके हैं लेकिन साउथ कैरोलाइना की जीत ट्रंप के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि हेली दो बार यहां की गवर्नर रह चुकी हैं। इस जीत के साथ ही ट्रंप को सभी 29 ‘डेलिगेट’ (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन मिल गया।

सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शेष 21 ‘डेलिगेट’ का समर्थन कांग्रेशनल जिला परिणामों के आधार पर मिलेगा। राज्य के सात जिलों में से प्रत्येक में जीत पर दावेदार को तीन ‘डेलिगेट’ का समर्थन मिलता है। किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 ‘डेलिगेट’ के समर्थन की आवश्यकता होती है। अब तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 ‘डेलिगेट’ का समर्थन हासिल कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: America के मैनहेटन में आवासीय इमारत में आग लगने से भारतीय नागरिक की मौत

हेली ने कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि दक्षिण कैरोलाइना में चाहे कुछ भी हो जाए, मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए लड़ना जारी रखूंगी। मैं अपनी बात पर कायम रहने वाली महिला हूं। मैं यह लड़ाई नहीं छोड़ रही हूं। अधिकतर अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों को अस्वीकार करते हैं।’’

आत्मविश्वास से भरे ट्रंप ने दक्षिण कैरोलाइना के कोलंबिया में अपनी जीत का जश्न मनाया। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘मैंने इस तरह की भावना कभी नहीं देखी और मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैंने रिपब्लिकन पार्टी को इतना एकजुट कभी नहीं देखा।’’ उन्होंने अपने भाषण में हेली का जिक्र नहीं किया और न ही उनसे दौड़ से हटने के लिए कहा। हेली ने चार्ल्सटन में अपने भाषण के दौरान ट्रंप को साउथ कैरोलाइना से जीत मिलने पर बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में मिट्टी के करवे से लेकर छलनी तक रखें ये सामग्री

इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे!

Elon Musk की Starlink का स्वागत, रिलायंस बोली- प्रतिस्पर्धा से डर नहीं लेकिन कानून मानना होगा

Rajeev Khandelwal Birthday: TV सीरियल Kahiin To Hoga से Bollywood तक ऐसा रहा सफर