Operation Sindoor पर ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पार करने वाले हैं 'सेंचुरी', कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा कटाक्ष

By रेनू तिवारी | Jan 21, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच 'युद्ध रुकवाने' के श्रेय लेने पर भारत में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 'अच्छे मित्र' (डोनाल्ड ट्रंप) अब तक 70 बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि उन्होंने ही पिछले साल दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष को समाप्त करवाया था।

इसे भी पढ़ें: Davos जा रहे राष्ट्रपति Donald Trump के विमान 'एयर फोर्स वन' में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वाशिंगटन लौटा

प्रधानमंत्री के अच्छे मित्र और जिनसे कई बार जबरन गले मिला गया है, ने इतनी बार (70)घोषणा की है कि वह 10 मई, 2025 को ऑपरेशन सिन्दूर के अचानक और अप्रत्याशित रूप से रोके जाने के लिए जिम्मेदार थे।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मैंने 10 महीनों में आठ युद्धों को समाप्त करवाया, ये कभी न ख़त्म होने वाले युद्ध थे। कंबोडिया और थाईलैंड वर्षों से लड़ रहे हैं, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा।

इसे भी पढ़ें: नक्शे से मिट जाएगा ईरान... डोनाल्ड ट्रंप ने अयातुल्ला खामेनेई की धमकियों का दिया करारा जवाब

पाकिस्तान और भारत... आठ विमान मार गिराए गए।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां थे, और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक करोड़ लोगों को बचाया और शायद उससे भी अधिक।’’ ट्रंप ने पहले भी कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते साल मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

विवाद का केंद्र

विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के इन "तथ्यहीन" दावों पर चुप रहकर देश के सैन्य स्वाभिमान से समझौता कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री को खुद सामने आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वाकई अमेरिका ने भारत पर व्यापारिक दबाव बनाया था। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद