Trump ने दोहराया भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा, जयराम रमेश ने मजाक उड़ाते हुए कहा- अब तो ये संख्या 60 हो गई

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2025

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा, जब उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध सहित आठ युद्ध रोके हैं। जब ऐसा लग रहा था कि दावे बंद हो गए हैं, राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया को फिर से याद दिला दिया है। रमेश एक्स पोस्ट में लिखा है कल वाशिंगटन में सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ एक बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था। कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि ट्रंप ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर भी यही दावा किया है। रमेश ने लिखा बेशक, उन्होंने यह बात पहले सऊदी अरब के साथ-साथ कतर, मिस्र, ब्रिटेन, नीदरलैंड और जापान में भी कही है, इसके अलावा कई अन्य प्रेस वार्ताओं में भी कहा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा अब यह संख्या 60 है।

इसे भी पढ़ें: आप लोग भाग्यशाली कि मुझ जैसा राष्ट्रपति आपको मिला, ट्रंप ने अमेरिकियों को फिर बताई अपनी महानता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित बड़े पैमाने पर युद्ध को रोकने के लिए व्यापार शुल्क का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से 24 घंटे के भीतर संघर्ष "सुलझ" गया, हालाँकि भारत ने इस दावे का खंडन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हुए संघर्षों का ज़िक्र कर रहे थे, जो इस साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर भारत के सटीक हमलों के बाद हुए थे। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन