डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग में अहम किरदार निभाने वाले खुफिया अधिकारी को हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी को हटा रहे हैं, जिसकी उनके खिलाफ पिछले साल अगस्त में की गई शिकायत के बाद महाभियोग चलाने में अहम भूमिका रही। सीनेट खुफिया समिति को शुक्रवार को भेजे पत्र में ट्रंप ने कहा कि वहअमेरिकी खुफिया समुदाय के स्वतंत्र महानिरीक्षक माइकल एटकिंसन में विश्वास खो चुके हैं। एटकिंसन ने पिछले साल अगस्त में एक व्हिसल ब्लोअर (मामले को सामने लाने वाला) की शिकायत की समीक्षा और संचारित किया, जिसमें ट्रंप पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर यूक्रेन पर निजी राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए दबाव डालने का आरोप था।

इसी शिकायत के आधार पर ट्रंप को पद से हटाने के लिए ऐतिहासिक महाभियोग चलाया गया। ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने यूक्रेन पर वर्ष 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाने का दबाव डाला। शिकायत को जांच योग्य पाए जाने पर एटकिंसन ने इसे न्याय विभाग और कांग्रेस को भेजा था। एटकिंसन को राष्ट्रपति का पसंदीदा माना जाता था क्योंकि वर्ष 2018 में ट्रंप ने ही एटकिंसन को उनके पद पर नामित किया था। सीनेट की खुफिया समिति के दो प्रमुख सीनेटरों रिचर्ड बर्र और मार्क वार्नर को लिखे पत्र में बिना कोई कारण बताए ट्रंप ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि मुझे महानिरीक्षक के तौर पर कार्यरत सभी नामितों पर भरोसा है। इस महानिरीक्षक के मामले में ऐसा नहीं है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra