इस्लामाबाद में ही रुको...इस महिला को फोन कर ट्रंप ने खोल दिए सारे राज

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2026

दुनिया की सियासत में एक और बड़ा धमाका होने वाला है और इस बार कहानी में ड्रामा, कूटनीति और सीक्रेट फोन कॉल सब कुछ शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद एक ऐसा खुलासा किया है जिसने वेस्ट एशिया से लेकर साउथ एशिया तक हलचल मचा दी है। मंगलवार को ट्रंप ने अचानक न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्टर कैटलीन डुनबोस को फोन किया। वह भी किसी आम बातचीत के लिए नहीं। उन्होंने सीधे कहा इस्लामाबाद में ही रुको। 48 घंटे में बड़ा समझौता हो सकता है। यह सुनते ही सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़ें: China-Iran के 'सैटेलाइट गठजोड़' का पर्दाफाश! अमेरिकी ठिकानों पर सटीक हमले के लिए बीजिंग ने दी जासूसी आँख!

कैटलीन जो पहले दौर की बातचीत कवर करने के लिए इस्लामाबाद आई थी, वापसी की तैयारी में थी। लेकिन ट्रंप के 37 मिनट लंबे फोन कॉल ने पूरा खेल बदल दिया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 18 या 19 अप्रैल को यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच दूसरी और बेहद अहम बैठक इस्लामाबाद में हो सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल कि इस समझौते के लिए आखिर पाकिस्तान ही क्यों? इस पर ट्रंप का जवाब भी उतना ही चौंकाने वाला था। उन्होंने साफ कहां कि हम उन देशों को क्यों चुने जिनका इस जंग से कोई लेना देना नहीं। यानी पाकिस्तान की लोकेशन और उसकी भूमिका अब इस पूरे इक्वेशन में बेहद अहम हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की सत्ता का 'सच'! Fawad Chaudhry का दावा- मुनीर ही हैं असली बॉस, शहबाज़ को अमेरिका ने किया दरकिनार

इतना ही नहीं ट्रंप ने आसिम मुनीर की खुलकर तारीफ की और भरोसा जताया कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ गलत नहीं करेगा। यह बयान अपने आप में कई संकेत दे रहा है। क्या पाकिस्तान अब इस डील का बड़ा प्लेयर बनने जा रहा है? लेकिन असली मुद्दा अभी भी वही है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम। ट्रंप ने दो टूक कहा। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि ईरान के पास कभी भी न्यूक्लियर हथियार ना हो। यानी पूरी बातचीत का फोकस सिर्फ और सिर्फ एक ही टारगेट पर है। इस बीच कैटलीन डोन बोस जो वाइट हाउस कवर करने वाली और पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं। अब इस्लामाबाद में ही डटी हुई है। क्योंकि उन्हें पता है कि आने वाले घंटे इतिहास बदल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ