तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि अगर तेहरान समझौता करने में विफल रहता है तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह उनके द्वारा तय की गई समय सीमा नजदीक आने के साथ ही उनके कड़े रुख का संकेत है। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि ईरान के लिए मंगलवार की समय सीमा अंतिम है। ट्रम्प ने कहा कि अगर वे अपना काम ठीक से करें तो यह बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। उन्हें कुछ चीजें करनी होंगी। वे यह जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वहां के लोग पहले और दूसरे चरण के पागलों की तुलना में कहीं अधिक समझदार हैं। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान द्वारा पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को औपचारिक रूप से अस्वीकार करने के बाद उनकी ये टिप्पणियां आईं।

इसे भी पढ़ें: ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

तीव्र बयानबाजी के बावजूद, ईरान में बचाए गए दो अमेरिकी वायुसैनिकों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने अधिक संयमित लहजा अपनाया। उन्होंने कहा, दोनों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। दोनों घायल हुए थे, लेकिन अब वे ठीक हैं। अपने अतिरिक्त बयान में, ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि "यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन पर भी निशाना साधते हुए कहा, "ब्रिटेन को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। हम एक और नेविल चेम्बरलेन नहीं चाहते, क्या आप सहमत हैं?

प्रमुख खबरें

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

Amit Shah ने आतंकवाद रोधी प्रहार नीति के तहत हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर दिया जोर

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक