ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग जांच में आठ और लोग देंगे गवाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के डेमोक्रेटिक सांसदों ने आठ और गवाहों की सूची जारी की है जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की महाभियोग जांच के तहत, खुली सुनवायी में गवाही देंगे। सांसदों ने जांच के दौरान बंद कमरे में हुई सुनवायी में इन सभी आठों के बयान दर्ज किए। प्रतिनिधि सभा में वर्चस्व रखने वाले डेमोक्रेट्स ने सितंबर में जांच शुरू की थी।

ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित रूप से उन्हें चुनौती देने वाले जो बिडेन के बारे में गलत सूचनाएं देने के लिए यूक्रेन पर दबाव डालने के वास्ते अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। 

मामले में अंतिम मतदान अमेरिकी सीनेट करेगी जिसमें रिपब्लिकन का बहुमत है। अत: ट्रंप को हआए जाने की संभावना कम ही है। बुधवार की दोपहर को रूस, यूक्रेन और यूरेशिया मामलों के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री लॉरा कूपर तथा राजनीतिक मामलों के लिए अवर विदेश मंत्री डेविड हेल जांच समिति के समक्ष पेश होंगे।

इसे भी पढ़ें: अपनी नई किताब से जुड़े कार्यक्रम में ट्रंप जूनियर को झेलनी पड़ी नाराजगी

महाभियोग मामले में जन सुनवायी बुधवार को सुबह शुरू होगी। यूक्रेन में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक विलियम टेलर और यूरोपीय तथा यूरेशिया मामलों के उप सहायक विदेश मंत्री जॉर्ज केंट की गवाही के साथ जन सुनवायी आरंभ होगी। यूक्रेन में अमेरिका के पूर्व राजदूत मैरी योवानोविच के शुक्रवार को पेश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर