काबुल विस्फोट पर बोले ट्रंप, मैं राष्ट्रपति होता तो कभी नहीं होता हमला

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2021

काबुल एयरपोर्ट पर हुए बम धमाकों से पूरी दुनिया कांप उठी है। माना जा रहा है कि इस आंतकी हमले में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें लगभग 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर फिर से आ गए। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट पर जो त्रासदी हुई है उसे होने नहीं देना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैं अगर राष्ट्रपति होता तो ऐसा हमला कभी नहीं होता। 

बाइडेन ने काबुल हमलावरों को दी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने काबुल में हुए हमलों के लिए इस्लामी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया और हमले में मारे गए लागों की जान का बदला लेने का संकल्प लेते हुए कहा, ‘‘ हम तुम्हें (हमलावरों को) पकड़कर इसकी सजा देंगे।’’ व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस हमले को अंजाम देने वाले और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वाले ध्यान रखें कि हम तुम्हें बख्शेंगे नहीं। हम यह भूलेंगे नहीं। हम तुम्हें पकड़कर इसकी सजा देंगे। मैं अपने देश के हितों और लोगों की रक्षा करूंगा। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश