महाभियोग जांच के बीच ट्रंप ने कहा- हमारा देश दांव पर है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के कथित दुरुपयोग मामले में महाभियोग की जांच के बीच राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा कि हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ट्रम्प ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर डेमोक्रेटिक सांसदों पर जांच का आक्रामक तरीका अपनाने का आरोप लगाया।

ट्रम्प ने कहा कि डेमोक्रेट से अमेरिकियों के अधिकारों को खतरा है। वे आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, वे आपकी स्वास्थ्य सेवाएं छीनना चाहते हैं, वे आपका मताधिकार, आपकी आजादी छीनना चाहते हैं। ट्म्प ने कहा कि हमारा देश इस तरह दांव पर है, जैसे पहले कभी नहीं था। ये सब बेहद आसान है। वे मुझे रोकना चाहते हैं क्योंकि मैं आपके लिए लड़ रहा हूं। लेकिन मैं यह कभी नहीं होने दूंगा।

इसे भी पढ़ें: ईरान किसी देश के आंतरिक मामले में दखल नहीं देता: जरीफ

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में ट्रम्प ने उनके खिलाफ महाभियोग की जांच को फिर साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद एडम शिफ ने उन्हें बदनाम और अपमानित किया है और उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद ने कहा- भारत के साथ अमेरिका के संबंध बहुत महत्वपूर्ण

एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। गौरतलब है कि 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह