ईरान परमाणु हथियार की इच्छा त्याग दे तो अमेरिका उसका सबसे अच्छा मित्र होगा: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यदि इस्लामी देश परमाणु हथियार की इच्छा त्याग दे तो वह उसके ‘‘सबसे अच्छे मित्र’’ होंगे और देश एक ‘‘अमीर’’ देश हो सकता है। ट्रंप ने ईरान के साथ स्थिति पर चर्चा के लिए कैंप डेविड रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यदि ईरान परमाणु हथियार की इच्छा छोड़ने पर सहमत हो जाए तो वह एक अमीर देश होगा। वह बहुत खुश होंगे और मैं उनका सबसे अच्छा मित्र होऊंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो। उन्होंने कहा कि  चलिये ईरान को फिर से महान बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के बीच वार्ता के लिए ब्रिटेन के मंत्री ईरान की यात्रा करेंगे

ईरान ने इस सप्ताह अमेरिका का एक ड्रोन मार गिराया था जिसके बाद दोनों देशों में तनाव उत्पन्न हो गया है। इस तनाव के मद्देनजर अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिका ने ईरान पर ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमलों का आरोप लगाया है। ईरान ने आरोपों से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश