ट्रंप ने कहा, चीन के साथ व्यापार वार्ता में हुआवेई को शामिल करने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ व्यापार सौदे को लेकर चल रही बातचीत में हुआवेई को शामिल किए जाने की संभावना है। ट्रंप ने अमेरिकी बाजार से हुआवेई को प्रतिबंधित करने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिन बाद ये संकेत दिये हैं। हुआवेई सालाना स्तर पर अमेरिकी बाजार से 11 अरब डॉलर के उपकरण खरीदती है।

चीन और हुआवेई के संबंध में सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने यहां व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि इसकी संभावना है (व्यापार वार्ता में हुआवेई को शामिल करने की)। मुझे लगता है कि अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सुरक्षा के दृष्टिकोण से हुआवेई को लेकर सजग है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास