ईरान से खतरे के कारण ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई थी: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2024

ईरान से खतरे के कारण अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने शनिवार को हुए पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास से पहले डोनाल्ड ट्रंप के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाए थे लेकिन इस हमले का मूल खतरे से कोई संबंध नहीं जान पड़ता है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खतरे के बारे में पता चलने पर बाइडन प्रशासन ने सीक्रेट सर्विस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें इस बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इसे ट्रंप के सुरक्षा घेरे और ट्रंप के चुनाव प्रचार दल से जुड़े शीर्ष एजेंट के साथ साझा किया गया। इसके बाद सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप की सुरक्षा और कड़ी कर दी। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर संवेदनशील खुफिया मामलों पर यह चर्चा की।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री