Trump Tariffs | ट्रम्प ने 14 देशों को भेजा टैरिफ लेटर, लिस्ट में भारत का नाम नहीं, क्या मोदी ने की कोई सीक्रेट डील?

By Neha Mehta | Jul 08, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स समूह की अमेरिका विरोधी नीतियों का साथ देने वाले देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है। साथ ही ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया को टैरिफ से जुड़ा लेटर जारी किया। उसमें दोनों देशों पर 25% टैरिफ लगा दिया। यह पहली अगस्त से लागू होगा। ट्रंप ने पहली अगस्त से लागू होने वाले टैरिफ की जानकारी ट्रुथ सोशल पर लेटर पोस्ट करके दी। इसमें जापान और साउथ कोरिया को चेतावनी भी दी कि वे अपने टैक्स बढ़ाने की जवाबी कार्रवाई न करें। ऐसा करने पर अमेरिका आयातित चीजों पर टैक्स बढ़ा देगा। इससे जापान और दक्षिण कोरिया के ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को नुकसान हो सकता है। 

ट्रंप ने भारत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने यूनाइटेड किंगडम के साथ डील की है। चीन के साथ भी डील की है। भारत के साथ डील के बेहद करीब है। संदेश एकदम सीधा है कि भारत को छोड़कर अमेरिका बाकी देशों से नाराज है। 14 देशों को अमेरिका ने टैरिफ वाला लेटर भेजा है। जिसमें साफ साफ कहा गया कि अगर बातचीत नहीं हुई तो 1 अगस्त से भारी भरकम टैक्स लागू होंगे। इन देशों में बांग्लादेश, साउथ कोरिया, थाइलैंड, जापान और 10 अन्य देश शामिल हैं जो अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक साझेदार माने जाते हैं। लेकिन भारत इस लिस्ट में नहीं है।  

प्रमुख खबरें

GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन

UN अवॉर्ड से Major Abhilasha Barak ने बढ़ाया देश का मान, PM Modi बोले- ये नारी शक्ति की प्रेरणा हैं

VIP काफिला छोड़ Metro में CM DK Shivakumar, LPG की बढ़ती कीमतों पर दिया बड़ा बयान