अब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना? Trump ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2025

अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को  बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया। इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी कदम के तहत भारतीय अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था भारत बहुत चुका है। देश में अवैध रूप से रहने के कारण अमेरिका से निर्वासित किए गए 112 भारतीयों के तीसरे जत्थे को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विमान अमृतसर में उतरा। 7 अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। अवैध अप्रवासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की कार्रवाई के तहत पिछले 10 दिनों में यह तीसरा ऐसा आगमन है। 112 निर्वासित लोगों में से 44 हरियाणा से, 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से, और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं। 

इसे भी पढ़ें: 1.82 अरब रुपये...ट्रंप के दोस्त ने अब भारत को दिया कौन सा नया झटका? मोदी के अमेरिका से लौटते ही उठा लिया बड़ा कदम

आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा