ट्रंप के बयान से पूरी दुनिया में मची हलचल, क्या अमेरिका पर हमला करने वाला है चीन?

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2021

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही अमेरिका और चीन आमने-सामने है। तालिबान को मदद को लेकर अमेरिका चीन से खासा नाराज है। चीन हमेशा से अमेरिका से बड़ी शक्ति बनने की कवायद करता रहता है। लेकिन गलत नीति की वजह से चीन अमेरिका से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका का युद्ध हो सकता है। उन्होंने युद्ध का कारण भी बताया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और चीन के बीच होगा ऑनलाइन शिखर सम्मेलन, इन मामलों पर की जाएगी चर्चा

ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और चीन के अधिकारी दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच बैठक  हुई। गौरतलब है कि पहले ट्रेड वॉर और दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागिरी को लेकर दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव पिछले काफी समय से चल रहा है। जिसमें कोरोना महामारी ने आग में घी डालने का काम किया। ट्रंप ने चीन पर कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप भी लगाया था। 


प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!