अमेरिका में शटडाउन के बीच ट्रंप के बयान से हलचल तेज, सब हैरान

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सरकारी शटडाउन जल्द ही खत्म होने वाला है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब सीएनएन ने इस चर्चा से वाकिफ दो लोगों के हवाले से बताया कि कम से कम आठ सीनेट डेमोक्रेटिक मध्यमार्गियों के एक समूह ने सीनेट के रिपब्लिकन नेताओं और व्हाइट हाउस के साथ सरकार को एक समझौता पेश किया है, जिसके बदले में भविष्य में बढ़ी हुई किफायती स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी को बढ़ाने पर मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: Candace Owens का बड़ा दावा, FBI ने गढ़े चार्ली किर्क मर्डर के टेक्स्ट मैसेज?

अमेरिका में संसद के उच्च सदन सीनेट ने सरकारी शटडाउन (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाया। दरअसल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के एक समूह ने स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी के विस्तार की गारंटी के बिना चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की जिससे उनके कॉकस के कई सदस्य नाराज हो गए। इस कॉकस का कहना है कि अमेरिकी लोग चाहते हैं कि सब्सिडी को लेकर लड़ाई जारी रखी जाए। आवश्यक प्रक्रिया की शृंखला के तहत पहला कदम उठाते हुए सीनेट में मत विभाजन में सरकार के कामकाज को वित्तपोषित करने के मकसद से समझौता विधेयक पारित करने के लिए 60-40 मतों से मतदान हुआ। इसने बाद में अफोर्डेबल केयर एक्ट टैक्स क्रेडिट पर मतदान किया गया जो एक जनवरी को समाप्त होने वाला है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य यदि आपत्ति करते हैं और प्रक्रिया में देरी करते हैं तो इस समझौते को अंतिम रूप से पारित होने में कई दिन लग सकते हैं। यह समझौता इस बात की गारंटी नहीं देता कि अफोर्डेबल केयर एक्ट के तहत सब्सिडी जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका