ट्रंप ने एर्दोआन से कहा, रूस से S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदा जाना ‘‘एक दिक्कत’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तुर्की द्वारा रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदा जाना ‘‘एक दिक्कत’’ है। जी20 सम्मेलन से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ शनिवार को हुई बैठक में ट्रंप ने यह बात कही। वाशिंगटन पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि वह रूसी एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के खिलाफ है और उसने तुर्की को यह सौदा रद्द करने के लिए 31 जुलाई तक का वक्त दिया है।

ट्रंप ने यहां जापान के ओसाका में एर्दोआन के साथ हुई बैठक में यही बात दोहराई। ट्रंप ने कहा कि यह दिक्कत की बात है, इसमें कोई दो राय नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, बिल्कुल नहीं। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि तुर्की हमारा मित्र देश रहा है  हम बड़े व्यापार साझेदार हैं। हम और बड़े साझेदार बनने वाले हैं। अमेरिका ने कहा है कि यदि तुर्की ने 31 जुलाई तक सौदा रद्द नहीं किया तो उसे एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने से रोक दिया जाएगा और प्रशिक्षण ले रहे उसके पायलटों को अमेरिका से बाहर भेज दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!