Trump ने शहबाज से कहा- चुपचाप खड़े होकर मोदी की तारीफ सुनो! फिर जो हुआ...

By अभिनय आकाश | Feb 21, 2026

 पिछले तीन-चार महीनों से राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ सुन रहे पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप ने ही सरेआम बेइज्जती कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरेआम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि खड़े हो जाओ। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ शुरू कर दी। ट्रंप का आर्डर मिलते ही शहबाज शरीफ खड़े हो गए। ट्रंप के मुंह से पीएम मोदी की तारीफ सुनते रहे। इसके बाद थोड़ा झुके, दिल पर हाथ रखा और बैठ गए। आपको यह पूरा वीडियो दिखाएंगे जिसमें दरअसल यह घटना ट्रंप इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान हुई। हर बार की तरह शहबाज शरीफ ने इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को मक्खन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद भी Donald Trump के तेवर कड़े, 'भारत को देना होगा शुल्क, समझौते में नहीं होगा बदलाव'

इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ शुरू कर दी। वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी उस समय एआई समिट के दौरान और भी बड़े-बड़े नेताओं से मिल रहे थे। बहरहाल डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ से कहा कि मैं पीएम मोदी को बहुत अच्छे तरीके से जानता हूं। पाकिस्तान को तो बस थोड़ा बहुत ट्रेड के जरिए ही जान पाया हूं। पाकिस्तानी अमेरिका से बहुत अच्छी डील करने की कोशिश कर रहे थे जिससे मैं थोड़ा नाराज हो गया।  वैसे पाकिस्तानियों को निराश होने की जरूरत नहीं है पाकिस्तानियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत का अंदाजा होना चाहिए। यह ताकत है कि जो पैसा फेंके उसके साथ चले जाना। 

प्रमुख खबरें

ऐसा क्या बदल रहे हैं Trump कि Obama ने व्हाइट हाउस की तुलना सद्दाम की चीजकेक फैक्टरी से कर दी?

NCERT ने स्कूली छात्रों के लिए शुरू किया 20 घंटे का AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग कोर्स

Mumbai Concert में बीच परफॉर्मेंस Shilpa Rao का माइक बंद, सोशल मीडिया पर सिंगर का छलका दर्द

महाराष्ट्र के Shabari Naturals को पैकेजिंग के लिए मिला Global Design Award