US Election Result से पहले चीन को ट्रंप ने धमका डाला, नहीं माना तो 25% से ज्यादा टैरिफ लगाएंगे

By अभिनय आकाश | Nov 05, 2024

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपबल्किन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और मैक्सिको के खिलाफ कड़े कदम उठाने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने अपनी नीति में सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान का असर भारत पर भी पड़ सकता है। ट्रंप ने अपने भाषण में घोषणा की कि अगर वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो मैक्सिको औऱ चीन से आने वाले प्रोडक्ट पर भारी शुल्क लगाएंगे ताकी अमेरिका में अवैध पैंटे नील की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अप्रवासन नीति को लेकर भी कड़े कदम उठाए जाने की बात कही। अपने एक चुनावी भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो वे मैक्सिको और चीन पर 25 पर्सेंट से ज्यादा टैरिफ लगाएंगे।  

इसे भी पढ़ें: बीच चुनाव हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ले लिया ऐसा फैसला, इतिहास में पहली बार कमला हैरिस के लिए...

उनका ये बयान मैक्सिको की सीमा से ड्रैग्स के अवैध प्रवाह को रोकने के इरादे से दिया गया है। ट्रंप का कहना है कि ये टैरिफ तब तक लागू रहेंगे जब तक की ये देश फेंटानिल जैसी घातक ड्रग्स को आने से नहीं रोकते। उनके अनुसार हर चीज जो अमेरिका में ये बेचते हैं उन पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि इन ड्रग्स का आना इतनी तेजी से बंद होगा कि आपको विश्वास ही नहीं होगा। बता दें कि फेंटानिल एक खतरनाक और अत्याधुनिक नशे की क्षमता वाला सिंथेटिक ऑपीओइड है। ट्रंप के अनुसार चीन इस ड्रग्स का मुख्य आपूर्तिकर्ता है और मैक्सिको इसके वितरण का मुख्य मार्ग बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: US Election 2024 Updates: अमेरिका में एक तरफ हो रही वोटिंग, दूसरी तरफ काउंटिंग, जानें अभी तक कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को पड़े कितने वोट

नॉर्थ कैरलाइना के किस्टन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो जीतीं तो बॉर्डर को खोल देंगी, जिससे देश में प्रवासियों, गिरोहों और अपराधियों का आना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने 2020 के चुनाव की कड़वीं यादें ताजा करते हुए कहा कि मुझे तब व्हाइट हाउस नहीं छोड़ना चाहिए था। उनके इस बयान से आशंका पैदा हो गई है कि अगर वो कमला हैरिस से चुनाव हारते हैं तो शायद नतीजे को स्वीकार नहीं करेंगे। 

प्रमुख खबरें

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े