एस्पर को हटाने के बाद ट्रंप के तीन विश्वासपात्र लोगों को रक्षा मंत्री पद के लिए नामित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2020

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को हटाने के एक दिन बाद उनके तीन विश्वासपात्र लोगों को रक्षा मंत्री पद के लिए नामित किया गया है। इन तीन लोगों में ‘फॉक्स न्यूज’ के पूर्व कमेंटेटर भी शामिल हैं जो इस्लाम सहित अन्य मुद्दों पर आक्रामक टिप्पणी के कारण सीनेट के लिए नहीं चुने जा सके। इस अचानक बदलाव से नागरिक एवं सैन्यकर्मी आशंकित हैं कि पता नहीं, अगला नंबर किसका हो सकता है। साथ ही जो लोग ट्रंप के वफादार नहीं हैं वे भी इस घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं। निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ लेने से एक महीने पहले ट्रंप प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों को लेकर पेंटागन में चिंता बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा