US-Iran वार्ता से पहले Islamabad बना छावनी, Trump के दौरे की अटकलों पर 10,000 जवान तैनात

By एकता | Apr 19, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान की मध्यस्थता काफी महत्वपूर्ण मोड़ पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस विषय पर एक बयान दिया है, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं। ट्रंप ने कहा, 'अगर समझौता इस्लामाबाद में साइन होता है, तो मैं वहां जा सकता हूं।' हालांकि, अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल एक संभावना है जो समझौते के अंतिम रूप लेने पर निर्भर करती है।

नूर खान एयरबेस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों को रविवार आधी रात से सील करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, इन संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने, कबूतरबाजी और हवाई फायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा कबूलनामा, Oval Office में बर्गर डिलीवरी था Political Stunt, बोले- ये जरूरी है

जनजीवन पर सख्त पाबंदियां

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आम जनता के लिए कई कड़े नियम लागू किए गए हैं। रावलपिंडी में रेस्टोरेंट, जिम, ब्यूटी पार्लर, बैंक और बेकरियां अगली सूचना तक बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने सभी लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील रूटों पर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे बालकनी या खिड़कियों पर न आएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी गेस्ट हाउसों को भी निर्देश दिया गया है कि वे हर दिन अपने मेहमानों का डेटा स्थानीय पुलिस थाने में जमा करें।

इसे भी पढ़ें: Iran-US Peace Talks पर सस्पेंस, तेहरान बोला- फाइनल समझौते में अभी लगेगा काफी वक्त

शांति समझौते की वार्ता बेनतीजा

मौजूदा समय में दुनिया की नजरें पाकिस्तान की इस कूटनीतिक कोशिश पर टिकी हैं। 11 और 12 अप्रैल को हुई पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी, लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के प्रयासों से दूसरे दौर की उम्मीदें बंधी हैं। ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जिससे पहले एक ठोस समझौते पर पहुंचना वैश्विक शांति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका