यूक्रेन को हथियार बेचने की योजना के बीच नाटो महासचिव से मिलेंगे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) महासचिव मार्क रूट इस सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका नाटो सहयोगियों को हथियार बेचेगा, जिन्हें वे आगे यूक्रेन को दे सकेंगे।

रविवार रात वाशिंगटन पहुंचने पर ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं महासचिव (नाटो) से मुलाकात करूंगा जो कि कल पहुंच रहे हैं। हम उन्हें कई अत्याधुनिक हथियार भेजेंगे और वे हमें उनके लिए पूरा भुगतान करेंगे।’’

डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सहयोगी साउथ कैरोलाइना से रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रविवार को कहा कि यह संघर्ष (रूस और यूक्रेन) अब एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि ट्रंप यूक्रेन की मदद करने में रूचि दिखा रहे हैं।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि वह सोमवार को रूस पर एक ‘‘बड़ा बयान’’ देने वाले हैं, ऐसे में रूट की अमेरिकी यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, रविवार को ट्रंप ने अपने इस बयान के बारे में कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा, ‘‘हम कल देखेंगे कि क्या होता है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद