कोरोना से भारत में हुई तबाही के लिए ट्रंप ने चीन को बताया जिम्मेदार, कहा- देना चाहिए हर्जाना

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2021

कोरोना से भारत में हुई तबाही को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ सेस बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि कोरोना से भारत में हुई तबाही के लिए चीन जिम्मेदार है।  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना की वजह से भारत में मची तबाही का जिक्र करते हुए चीन को जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि चीन को अमेरिका को 10 खबर डॉलर का हर्जाना देना चाहिए। चीन को अभी भी पूरी दुनिया को हर्जाना देना चाहिए। गौरतलब है क डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन को लेकर हमलावर रहे हैं और उन्होंने कहा भी था कि चीन से ही कोरोना वायरस की उत्तपत्ति हुई है। 

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन प्रशासन ने ट्रंप काल के एक सरकारी कार्यालय को किया बंद, यह है बड़ा कारण

इससे पहले भी ट्रंप चीन को लेकर हमलावर रहे हैं चाहे वो कोरोना वायरस को वुहान वायरस कहना हो या फिर चाइन वायरस कहकर पुकारे जाना। बीते दिनों राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के स्रोत को लेकर एक बार फिर से चीन और उसकी वुहान लैब पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि वुहान की लैब से चीनी वायरस के निकलने के अनुमान के मामले में मैं सही था। उन्‍होंने कहा, 'अब हर कोई यहां तक कि दुश्‍मन भी यह कहना शुरू कर चुके हैं कि राष्‍ट्रपति ट्रंप का चाइना वायरस के वुहान की लैब से आने की बात सही थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर