फिजूलखर्ची...पेन हवा में उछालते हुए ट्रंप ने लिया बड़ा एक्शन, अब किस आदेश पर किया साइन?

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अहम मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करते हुए अमेरिका को 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों और संस्थाओं से अलग करने का फैसला लिया है। इस सूची में भारत की अगुवाई वाला इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) भी शामिल है। व्हाइट हाउस ने कहा कि संगठन कट्टरपंथी जलवायु नीतियों, वैश्विक शासन और वैचारिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हैं जो अमेरिकी संप्रभुता और आर्थिक शक्ति के विपरीत हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र निकायों और 31 संयुक्त राष्ट्र से जुड़े संगठनों से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि यह कदम उन सभी अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठनों, सम्मेलनों और संधियों की समीक्षा का परिणाम है जिनका अमेरिका सदस्य है या जिनका पक्षकार है।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन पर गिरेगी ट्रंप के 'प्रतिबंधों की गाज'! रूस से तेल और यूरेनियम खरीदने पर 500% टैक्स लगाने वाले बिल को मिली मंजूरी

जनवरी 2025 में दूसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र और उससे जुड़े संस्थानों से अमेरिका की भागीदारी लगातार कम की है। इससे पहले अमेरिका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हो चुका है। फिलिस्तीनी राहत एजेंसी UNRWA की फंडिंग रोक चुका है। यूनेस्को से अलग हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा कर चुका है।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!