पेन हवा में उछालते हुए भारत के दुश्मन पर ट्रंप ने लिया बड़ा एक्शन, जिनपिंग देने लगे मुकदमा दायरे करने की धमकी

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2025

अमेरिका का दोबारा राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप जो एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं, उससे दुनियाभर में हड़कंप मचा है।  राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा फैसला लिया जिससे कनाडा, मैक्सिको और चीन बौखला गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले के बाद ट्रेड वर्ल्ड वॉर शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप ने भारत के दो दुश्मन देश चीन और कनाडा समेत मैक्सिको के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया। जिसमें इन तीन देशों से आने वाले समान पर टैरिफ टैक्स को कई गुणा बढ़ा दिया गया। जिससे बवाल मच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन से आने वाले समान पर एक झटके में अचानक कई गुणा टैरिफ बढ़ा दिया है। जिसमें कनाडा पर 25 फीसदी टैक्स लगाया। मैक्सिको पर 25 फीसदी टैक्स लगाया और चीनी सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ टैक्स लगाया गया। वहीं इस टैक्स को लगाने के पीछे ट्रंप ने दो वजहें भी बताई। जिसमें पहली वजह आर्थिक घाटा और दूसरे इन देशों से आने वाली ड्रग्स को बताया। इसे इंटरनेशनल इमरजेंसी एक्ट के तहत लगाने की बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए ये कदम उठाना जरूरी था। 

इसे भी पढ़ें: Mexico और Canada के बाद Donald Trump के फैसले पर भड़का चीन, अमेरिकी टैरिफ को देगा चुनौती

ट्रम्प ने टैरिफ क्यों लगाया?

व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अवैध आप्रवासन को रोकने और हमारे देश में जहरीली फेंटेनाइल और अन्य दवाओं के प्रवाह को रोकने के अपने वादों के लिए मेक्सिको, कनाडा और चीन को जवाबदेह ठहराने के लिए साहसिक कार्रवाई कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने टैरिफ पर एक तथ्य पत्र में कहा कि आदेश स्पष्ट करते हैं कि अवैध वितरण नेटवर्क के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका में फेंटेनाइल जैसी प्रतिबंधित दवाओं के प्रवाह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट सहित एक राष्ट्रीय आपातकाल पैदा कर दिया है। ट्रम्प प्रशासन ने आरोप लगाया कि चीनी अधिकारी ज्ञात आपराधिक कार्टेल में पूर्ववर्ती रसायनों के प्रवाह को रोकने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग को बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी