तेल की कीमतें हुई कम, खाद्य पदार्थ सस्तें, ग्लोबल मार्केट में हाहाकार से बेपरवाह ट्रंप बोले- अमेरिका में कोई मुद्रास्फीति नहीं है

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद अमेरिका में कोई मुद्रास्फीति नहीं है। उन्होंने पिछले अमेरिकी नेताओं को आर्थिक नीतियों के लिए दोषी ठहराया, जिसके बारे में उनका दावा है कि इसने चीन जैसे विदेशी देशों को संयुक्त राज्य अमेरिका का फायदा उठाने की अनुमति दी। दुनिया भर में बाजार में मंदी के जवाब में एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें कम हो गई हैं, ब्याज दरें कम हो गई हैं (धीमी गति से चलने वाले फेड को दरों में कटौती करनी चाहिए!), खाद्य कीमतें कम हो गई हैं, कोई मुद्रास्फीति नहीं है और लंबे समय से दुर्व्यवहार का शिकार अमेरिका पहले से लागू टैरिफ पर दुर्व्यवहार करने वाले देशों से हर हफ्ते अरबों डॉलर कमा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हम ऐसा अमेरिका नहीं चाहते...ये Hands-off प्रोटेस्ट है क्या? जिसने 50 राज्यों के 1200 शहरों में ऐसा कोहराम मचाया, खतरे में पड़ी ट्रंप की कुर्सी

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क बढ़ाने और चीन की जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध की आशंका के बीच दुनिया भर में आर्थिक वृद्धि प्रभावित होने के डर से निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3,939.68 अंक या 5.22 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 71,425.01 अंक पर और एनएसई निफ्टी 1,160.8 अंक या 5.06 प्रतिशत फिसलकर 21,743.65 अंक पर रहा था। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 3,205.31 अंक या 4.25 प्रतिशत लुढ़कर 72,159.38 पर और निफ्टी 1,038.95 अंक या 4.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,865.50 पर कारोबार करने लगा।  

प्रमुख खबरें

Tata Trusts की विरासत बचाना जरूरी, Tata Sons विवाद पर बोले Sharad Pawar

Chandrababu Naidu ने Andhra Pradesh में 11,360 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रखी नींव

UN में ऐसा गरजे जयशंकर, मनमर्जी करने वाले देशों को दे डाली चेतावनी

Jamui Case पर बोलीं Priyanka Gandhi, महिलाओं की सुरक्षा बिना योजनाओं का कोई मतलब नहीं