अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बीच ट्रंप ने ईरान को दी यह चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा एक यात्री विमान को मार गिराए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों की हत्या करने को लेकर रविवार को तेहरान को चेतावनी दी। वहीं, ट्रंप के रक्षा मंत्री ने कहा कि बगैर किसी पूर्व शर्त के तेहरान के साथ वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। ईरान के इस्लामी शासन के प्रदर्शनकारियों की चुनौती का सामना के बीच ट्रंप ने यह चेतावनी दी।

ट्रंप ने ट्वीट किया कि ईरान के नेताओं के लिए-अपने प्रदर्शनकारियों की हत्या मत करो, दुनिया यह चेतावनी दे रही है और इससे भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि अमेरिका देख रहा है। इस ट्वीट से पहले सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ के साथ एक साक्षात्कार में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि ट्रंप अब भी ईरान के नेताओं के साथ वार्ता करने को इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि साथ बैठने और एक नयी राह के लिए बगैर पूर्व शर्त के चर्चा करने को इच्छुक हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police