भारत को टैरिफ की धमकी दे रहे थे ट्रंप, तभी हुई सिडनी स्वीनी की चर्चा, हो गए आउट ऑफ कंट्रोल

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2025

अभी कुछ दिन पहले की ही बात है ट्रंप अपनी प्रेस सेक्रेटरी की तारीफों के पुल बांध रहे थे और उन्हें मशीनगन बता रहे थे। वही ट्रंप अब सिडनी के दीवाने बन गए हैं। सिडनी का मतलब ऑस्ट्रेलिया का खूबसूरत शहर नहीं है। सिडनी एक एक्ट्रेस हैं। भारत के साथ टैरिफ वाली टेंशन के बीच सिडनी स्वीनी का एक जेनिम जींस वाला विज्ञापन वायरल हुआ। ट्रंप सारा टेंशन भूल सिडनी के मुरीद हो गए। जब से ट्रंप को पता लगा कि सिडनी एक रजिस्ट्रर्ड रिपब्लिकन हैं। वो उन्हें शानदार कररा दे चुके हैं। सोमवार को जहां एक तरफ ट्रंप भारत को टैरिफ वाली धमकी दे रहे थे तो दूसरी तरफ वो मीडिया से कह रहे थे कि अगर सिडनी स्वीनी रिपब्लिकन हैं तो मुझे लगता है कि उनका विज्ञापन शानदार है। 

इसे भी पढ़ें: टैरिफ-टैरिफ चिल्लाते रह गए ट्रंप, डोभाल ने रूस पहुंचकर किया खेल!

ट्रंप के ये बयान सोशल मीडिया में बवाल मचा रहे हैं। कोई इसे नस्लवादी बताते हुए सवालों के घेरे में ले रहा है। कोई कह रहा है कि अगर वो रिपब्लिकन नहीं होती तो क्या कम अमेरिकन हो जाती। क्या अमेरिकन होना रिपब्लिकन होने से कम अहम बात है। दरअसल, पूरा मामला अमेरिकन ईगल 23 जुलाई को एक एड रिलीज किया। इस विज्ञापन की टैग लाइन 'सिडनी स्विनी की जींस काफी अच्छी है'। इसमें शब्दों से खेलते हुए जींस और जीन में संबंध दिखाया गया था। एड वीडियो में कहा गया था कि जीन माता पिता से संतानों में आते हैं, जो अक्सर बालों के रंग, व्यक्तित्व और यहां तक की आंखों के रंग जैसे गुणों को तय करते हैं। मेरी जींस नीली है। इसके बाद विज्ञापन में कहा गया ब्लोंड बाल, नीली आंखों वाली स्वीनी के जींस महान हैं। 27 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सिडनी स्वीनी से जुड़े इस विज्ञापन पर जब बवाल हुआ तो कंपनी ने सफाई में ये कहा कि उनके विज्ञापन में जींस की बात की जा रही है न कि जेनेटिक की। 

प्रमुख खबरें

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Supreme Court ने Karnataka को UAPA विशेष अदालत के लिए ढांचा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया