कश्मीर पर दादा बनने चले थे ट्रंप, भारत ने फिर कहा कुछ ऐसा, अमेरिका की अक्ल आई ठिकाने

By अभिनय आकाश | May 12, 2025

पुरानी कहावत है कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना। ये कहावत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बिल्कुल सटीक बैठती है। ट्रंप एक बार फिर भारत पाकिस्तान के मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कर रहे हैं। जहां दो देशों के बीच पहले से ही जंग जैसी स्थिति हो वहां एक तीसरा शख्स बिन बुलाए बराती बनकर कूद रहा है और वो भी कोई छोटा मोटा मेहमान बनकर नहीं बल्कि सीधा दूल्हा बनकर। ये बात तो पूरी दुनिया जानती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। कश्मीर भारत के सिर का ताज है। कश्मीर पर भारत का रुख भी साफ है कि वो जब भी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हासिल करेगा तो अपने दम पर ही हासि करेगा। 

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम करने के लिए भारत एवं पाकिस्तान के ‘मजबूत और दृढ़’ नेतृत्व की प्रशंसा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा पोस्ट साझा किया, जिसे लेकर भारत में काफी चर्चा हो रही है। ट्रंप ने इस पोस्ट में कहा कि वो 'हजारों साल से चले आ रहे 'कश्मीर' के मामले के समाधान को लेकर दोनों देशों के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर बहुत गर्व महसूस होता है कि अमेरिका, दोनों को इस ऐतिहासिक फैसले पर पर पहुंचने में मदद कर सका। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा आक्रामकता से लाखों लोगों की जान चली जाती। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को महान देश बताते हुए, कहा कि वो नई दिल्ली और इस्लामावाद दोनों के साथ व्यापार सस्टेनेविलिटी को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दोनों के राजनीतिक नेतृत्व की भी तारीफ की। इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश आपसी समझौते पर सहमत हो गए हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी अपनी पोस्ट में कहा था कि दोनों देश अपने मुद्दों को लेकर एक न्यूट्रल साइट पर चर्चा करेंगे। 

 Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया