XI Jinping की बेटी को अमेरिका से बाहर निकालेंगे ट्रंप, गुस्साए चीन ने Hollywood फिल्मों पर लगा दिया बैन

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2025

दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें अमेरिका और चीन आमने सामने हैं। ये लड़ाई अब केवल ट्रेड वॉर तक सीमित नहीं रही। ये लड़ाई अब निजी रिश्तों तक पहुंच चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनास्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटी मिंगजे को अमेरिका से डिपोर्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच जवाबी कार्यवाही में चीन ने सभी हॉलीवुड फिल्मों को अपने देश में बैन कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले तो सत्ता संभालने के साथ ही चीन पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। चीन ने भी जवाब में अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगा दिए। देखते ही देखते दोनों देश एक दूसरे पर 125 प्रतिशत से ज्यादा के टैरिफ लगा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी देशों को भारत ही इन समझौतों की अहमियत समझा रहा, जयशंकर ने FTA को लेकर क्या कहा

कुछ साल पहले, यह दावा किया गया था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इकलौती बेटी शी मिंगज़े अमेरिका में रहती थी और हार्वर्ड में पढ़ती थी। हालाँकि, इस जानकारी की कभी पुष्टि नहीं हुई। रिपब्लिकन नेता पूर्व अमेरिकी प्रतिनिधि विकी हार्टज़लर ने 2022 में यह खुलासा किया जब उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से उच्च शिक्षा की रक्षा करने वाला अधिनियम पेश किया था।  चीन के राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन ने हॉलीवुड फिल्मों को लेकर बड़ा निर्णय ले लिया। फिल्म प्रशासन ने अपनी घोषणा में कहा कि चीन पर टैरिफ का दुरुपयोग करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा उठाया गया गलत कदम अनिवार्य रूप से अमेरिकी फिल्मों के प्रति घरेलू दर्शकों की पसंद को और कम कर देगा। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup Boycott की धमकी: निजी निवेश के खिलाफ UEFA सख्त, 55 सदस्य देशों ने जताई अपनी कड़ी नाराजगी

Marcus Rashford की Manchester United में घर वापसी, Barcelona को भावुक संदेश देकर स्पेन छोड़ने का किया फैसला

Banks ने Minimum Balance न रखने पर वसूले ₹7,100 करोड़, Private Banks की वसूली में रिकॉर्ड इजाफा

US vs China: ड्रैगन को तगड़ा झटका, Cyber Attack के डर से चीनी रोबोट और इन्वर्टर पर लगाया कड़ा बैन