ईरान को ट्रंप ने दिखाए तीखे तेवर, कहा- नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपना संबोधन दिया. अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि वह अपने रहते ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा  कि  ईरान पर और भी अधिक के प्रतिबंध लगाए जाएंगे. ईरान के हमले के बारे में बात करते हुए ने दावा किया कि इस हमले में किसी भी अमेरिकी नागरिक ही आप सैनिक की जान नहीं गई है. सुलेमानी पर बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका के खिलाफ लगातार हमले की साजिश रच रहा था. कल रात में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर किये गए मिसाइल हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया होगी। हालांकि ईरान के मिसाइल हमले के बाद ट्रंप ने एक ट्वीट करके कहा था कि ‘‘सब कुछ ठीक है।’’

उधर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान का मिसाइल हमला दिखाता है कि ‘‘हम अमेरिका से डरते नहीं हैं ।’’ इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों के कुछ घंटों बाद रूहानी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, ‘‘यदि अमेरिका ने अपराध किया है...तो उसे पता होना चाहिए कि उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।’’ रूहानी ने कहा, ‘‘यदि उसमें अक्ल होगी तो इस समय वह कोई दूसरी कार्रवाई नहीं करेगा।’’ उनकी इस टिप्पणी से चंद घंटे पहले ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की झड़ी लगा दी।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र