उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया जाएंगे ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन से मुलाकात करने के लिए जून में वहां की यात्रा करेंगे और उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार नष्ट करने के लिए दबाव बनाने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच फरवरी में वियतनाम की राजधानी हनोई में हुई वार्ता परमाणु निरस्त्रीकरण सबंधी किसी समझौते पर पहुंचे बिना ही समय से पहले समाप्त हो गई थी। उसके बाद ट्रम्प और मून जेइ इन के बीच जून में यह दूसरी बैठक होगी।

इसे भी पढ़ें: व्यापार समझौता नहीं करने से बुरी तरह प्रभावित होगा चीन: ट्रंप

व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक बयान में बताया कि ट्रम्प और मून उत्तर कोरिया के पूरी तरह से पुष्ट एवं अंतिम परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के प्रयासों पर निकट समन्वय जारी रखेंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों नेता ‘‘कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के जरिए स्थायी शांति स्थापित’’ करने को लेकर वार्ता करेंगे।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह