डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका ने ईरान से बातचीत की पेशकश नहीं की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनके देश ने ईरान से बातचीत की कोई पेशकश नहीं की है और अगर ईरान वार्ता चाहता है तो पहला कदम उसे उठाना होगा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘फेक न्यूज ने बिना किसी सूचना के एक झूठा बयान प्रसारित किया है कि अमेरिका ईरान के साथ वार्ता की कोशिश कर रहा है। यह झूठी खबर है।’’

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कोई हिमाकत की तो भुगतना पड़ा

उन्होंने लिखा, ‘‘ईरान को जब लगेगा कि वह तैयार है, वह हमें बुलाएगा। इस बीच उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है, ईरान के लोगों के लिए बहुत दुखद है।’’

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS