ट्रंप ने दी मोदी को बधाई, साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई

By अभिनय आकाश | May 23, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत के बाद देश-विदेश से बधाईयों का तांता लगा है। इस कड़ी में नाम अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भी जुड़ गया है। ट्रंप ने नरेंद्र मोदी व भाजपा को जीत की बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के वापस आने से भारत-अमेरिका की साझेदारी में बड़ी चीजें होंगी। मैं उनके साथ महत्‍वपूर्ण काम साथ-साथ करना चाहता हूं। इससे पहले रुस, नेपाल इजराइल, भूटान, पाकिस्तान  की ओर से भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी जा चुकी है। 

इसके अलावा चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएम मोदी को जबरदस्त बहुमत के लिए बधाई दी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भी पीएम को बधाई देते हुए लिखा था कि शानदार जीत पर बधाई नरेंद्र मोदी। हम आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह