Trump की नई किताब में शामिल होंगे मशहूर हस्तियों और नेताओं के पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने एक नई किताब का विमोचन करेंगे, जिसमें मशहूर हस्तियों और नेताओं द्वारा उन्हें लिखे गए पत्रों को शामिल किया गया है। ‘लेटर्स टू ट्रंप’ में बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और रिचर्ड निक्सन सहित पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ-साथ ओपरा विन्फ्रे और माइकल जैक्सन जैसी हस्तियों के साथ उनके निजी पत्राचार शामिल हैं। दिवंगत राजकुमारी डायना के अलावा ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के पत्र भी इसमें शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: Biden बेहद समाजवादी राष्ट्रपति हैं : निक्की हैली

किताब का विमोचन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब ट्रंप के खिलाफ 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम में हेरफेर के प्रयास को लेकर जांच की जा रही है। इसके अलावा वह गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखने व अन्य मामलों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान