डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहे एक विमान का इंजन हुआ खराब, कराई गई आपात लैंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

न्यू ओर्लियंस। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहे एक विमान का इंजन बीते सप्ताहांत मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर खराब हो गया। इसके चलते विमान को न्यू ओर्लियांस में आपात लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रंप के विमान की आपात लैंडिंग की खबर सबसे पहले ‘द पॉलिटिको’ ने दी थी। बुधवार को घटना से वाकिफ एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इसकी पुष्टि की। अधिकारी के मुताबिक, इंजन खराब होने की यह घटना शनिवार रात 11 बजे से कुछ देर पहले तब हुई, जब ट्रंप न्यू ओर्लियंस में रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रीय समिति के चंदा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एक दानदाता के निजी विमान से फ्लोरिडा इस्टेट स्थित अपने मार-ए-लागो आवास लौट रहे थे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच