पाकिस्तान पर भरोसा करना ‘ग्रेनेड’ से हाथ मिलाने जैसा: मिलिंद देवड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद पर भरोसा करना ‘‘ग्रेनेड से हाथ मिलाने’’ जैसा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान द्वारा जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताए जाने के बावजूद श्रीनगर में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं।

राज्यसभा सदस्य देवड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी सिंडिकेट सिर्फ लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद न होकर, खुद पाकिस्तान सरकार है, तो संघर्षविराम का कोई मतलब नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा करना ‘ग्रेनेड’ से हाथ मिलाने जैसा है। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान और भारत के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता