गर्मियों में 'कूल' रहने के लिए जरूर ट्राई करें मैंगो राइस, खाने में मजेदार और सेहत से भरपूर

By प्रिया मिश्रा | Jun 01, 2022

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम का ढेर लग जाता है। इस मौसम में आम पन्ना, आम का अचार, मैंगो शेक लगभग हर घर में बनता है। लेकिन अगर आप आम की नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो राइस जरूर बनाएं। सबसे ख़ास बात यह है कि यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है। आइए जानते हैं मैंगो राइस बनाने का तरीका और इसके फायदे -

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में इस आसान रेसिपी से बनाएं अलसी का रायता, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

मैंगो राइस बनाने के लिए सामग्री: 

1 कप चावल

3 बड़े चम्मच तेल

1 कप कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम

करी पत्ता

आधा चम्मच मिर्च पाउडर 

आधा चम्मच जीरा, 

आधा चम्मच सरसों

आधा चम्मच मेथी दाना 

आधा चम्मच हल्दी पाउडर 

1 चम्मच चना की दाल

2 बड़े चम्मच चीनी, 

2 प्याज, 

1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती

1-2 चम्मच नारियल 

स्वादानुसार नमक

इसे भी पढ़ें: शाम के नाश्ते में जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट पालक के पतौड़े, बच्चों को भी पसंद आएगी ये डिश

मैंगो राइस बनाने की विधि : 

सबसे पहले चावल को 90 प्रतिशत तक उबाल लें। 

अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई और मेथी दाना डालें। 

फिर इसमें जीरा, मेथी दाना और चने की दाल डालें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर नरम होने तक पकाएं। 

अब इसमें आम के टुकड़े डालें और दो मिनट तक पकाएं। फिर इसमें अदरक, लहसुन और नमक डालें। 

जब कच्ची महक निकल जाए तो नारियल और कटा हरा धनिया डालें और कुछ सेकंड के लिए चलाएं।

फिर इसमें उबले हुए चावल डालें। इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट के लिए उबलने दें।

अगर आम ज्यादा खट्टा हो तो इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर दो मिनट के लिए पकाएं। मैंगो राइस को गर्मागर्म परोसें। 


लाभ

गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। आम में मौजूद विटामिन सी त्वचा की देखभाल करता है। इसके साथ ही, इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। मैंगो राइस में मौजूद मेथी पेट को ठंडा रखती है। इसमें मौजूद नारियल में मैंगनीज, जिंक, आयरन और फैट होते हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए मैंगो राइस बहुत फायदेमंद है।

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत