Health Tips: एंग्जाइटी में क्या खाएं? ये फूड्स ओवरईटिंग के बिना भी देते हैं इंस्टेंट कंफर्ट

By मिताली जैन | Nov 30, 2025

जब भी हम कभी स्ट्रेस महसूस करते हैं या फिर एंग्जायटी महसूस होती है तो खुद ब खुद खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। इस दौरान खुद को रिलैक्स करने के लिए बॉडी अपना कंफर्ट फूड मांगती है। हम सभी अपने जीवन में अक्सर कंफर्ट ईटिंग करते हैं, लेकिन असली प्रॉब्लम तब शुरू होती है, जब हम ओवरईट कर लेते हैं और फिर अपने वजन या सेहत को लेकर गिल्ट में आ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ा, ये 5 घरेलू और वैज्ञानिक उपाय देंगे तुरंत राहत, ठंड में मिलेगी गर्माहट

गर्म हल्दी दूध 

हल्दी के दूध को गोल्डन मिल्क कहा जाता है और यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको एंग्जायटी महसूस हो रही है तो ऐसे मे हल्दी का दूध पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एंग्जायटी कम करता है और नींद को बेहतर बनाता है। इसमें आप अगर चाहें तो शहद की 2-3 बूंदें भी डाल सकते हैं।

वेजिटेबल दलिया

मेन्टल स्ट्रेस में शायद ही कोई दलिया खाना चाहता हो, लेकिन अगर आप इसे खाते हैं तो यकीनन आपको काफी रिलैक्स फील होगा। यह सॉफ्ट, गर्म और पेट के लिए काफी अच्छा है। चूंकि, दलिया स्लो कार्ब्स देता है, इसलिए यह शुगर स्पाइक नहीं होने देता। ऐसे में यह एंग्जायटी को तुरंत कम करता है। आप अपनी पसंद की सब्जियों के साथ इसे बनाएं और गरमा-गरम एक छोटा बाउल खाएं।

नारियल पानी के साथ लें बादाम

कभी-कभी एंग्जायटी की एक मुख्य वजह डिहाइड्रेशन भी होता है। इसलिए ऐसे में नारियल पानी पीना काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और हेल्दी फैट आपको तुरंत आराम महसूस करवाते हैं। आप एक गिलास नारियल पानी को पांच भीगे हुए बादाम के साथ खाएं। आपको तुरंत काफी अच्छा महसूस होगा।

केसर दूध 

स्ट्रेस होने पर केसर दूध पीना भी काफी अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, केसर एक मूड लिफ्टर की तरह काम करता है। इससे ना केवल दिमाग शांत होता है, बल्कि नींद भी काफी अच्छी आती है। आप एक कप गर्म दूध में बस चुटकी भर केसर डालकर ले सकते हैं। इससे आपको काफी रिलैक्स और कंफर्ट फील होगा।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें