डायबिटीज में चक्कर आने पर तुरंत करें ये काम, इन घरेलू नुस्खों से जल्द मिलेगा आराम

By प्रिया मिश्रा | Feb 21, 2022

आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम हो गयी है। आजकल बुजुर्ग ही नहीं, युवा वर्ग के लोग भी इस समस्या से पीड़ित हैं। डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ या घट सकता है। इसका बुरा असर शरीर पर पड़ता है ज‍िसके कारण कई लक्षण देखने को म‍िल सकते हैं। डायबिटीज में शुगर तेजी से बढ़ने या घटने पर चक्‍कर आ सकते हैं। डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस लेख में हम आपको डायब‍िटीज के दौरान चक्‍कर आने की समस्‍या को दूर करने के आसान घरेलू नुस्‍खों बताएंगे -

शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आ सकते हैं। ऐसे में मरीज को खूब पानी पीना चाहिए। पानी पीने से हमेशा चीजों को तेजी से शांत करने में मदद मिलती है। आपको ठंडा पानी पीना चाहिए ताकि यह आपके शरीर को शांत करे।

अदरक

ब्लड शुगर लेवल कम होने पर मतली और चक्कर की समस्या से बचने के लिए अदरक का सेवन एक कारगर घरेलू नुस्खा है। ऐसे में आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा। 

नींबू

डायबिटीज में चक्कर आने पर आप नींबू का सेवन करके इस समस्या से निपट सकते हैं। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है और चक्‍कर आना बंद होता है। इसके लिए चक्कर आने पर एक ग‍िलास गुनगुने पानी में नींबू का रस म‍िलाकर प‍िएं।

इसे भी पढ़ें: शादीशुदा पुरुषों के लिए बड़े काम की चीज़ है खजूर, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

सेब का सिरका

डायबिटीज में चक्कर आने पर सेब के सिरके का इस्तेमाल एक कारगर उपाय है। डायबिटीज में ब्लड शुगर गिरने से चक्कर आ सकता है इसलिए सेब के सिरके को पानी में मिलकर पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक ढक्कन सेब का सिरका मिलाकर पिएँ। 


शहद

डायब‍िटीज में चक्‍कर आने पर आप शहद का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। डायबिटीज में शुगर लेवल लो हो जाने के कारण चक्‍कर आ सकते हैं इसलिए इससे  बचने के ल‍िए आप मीठी चीजों की जगह शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत