मसूड़ों का कालापन दूर करने के लिए आजमाएँ ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

By प्रिया मिश्रा | May 18, 2022

मसूड़ों का कालापन देखने में बहुत खराब लगता है। कहा जाता है कि साफ और गुलाबी मसूड़े का मतलब है कि आपकी ओरल हेल्थ अच्छी है। मसूड़ों का कालापन कई वजहों से हो सकता है। जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, धूम्रपान करना या शरीर में मेलेनिन की कमी। इतना ही नहीं मसूड़ों का कालापन शरीर में मौजूद कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको मसूड़ों का कालापन दूर करने के आसान घरेलू उपाय बताएंगे -

इसे भी पढ़ें: आर्म फैट को कम करने के लिए करें यह एक्सरसाइज

बेकिंग सोडा

आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी काले मसूड़ों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर इससे कुल्ला करें। आप चाहें तो बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर इसे अपने मसूड़ों पर लगा सकते हैं। इससे मसूड़ों का कालापन दूर होगा।

निलगिरी का तेल 

मसूड़ों का कालापन दूर करने के लिए आप निलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिससे मसूड़ों की समस्या में लाभ होता है। मसूड़ों का कालापन हटाने के लिए एक कॉटन को नीलगिरी का तेल में डुबोकर मसूड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: इस समय खाएंगे चावल तो नहीं बढ़ेगा वजन, शरीर को मिलेंगे ढेरों फायदे

विटामिन डी

शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी मसूड़े काले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए अपने भोजन में विटामिन डी युक्त आहार को शामिल करें और धूप में बैठें। आप चाहे तो विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन डी का सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

लौंग का तेल 

मसूड़ों का कालापन दूर करने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण मसूड़ों के दर्द और कालेपन को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके लिए रुई को लौंग के तेल में डुबोकर अपने मसूड़ों पर लगाएं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने